अपने मोबाइल से चुनावी पोस्टर और रील
नाम, फोटो, चुनाव चिन्ह और नारे से 6 पोस्टर, और गीत, फोटो व मुख्य संदेशों वाली 30-40 सेकंड की रील। सीधे WhatsApp, Facebook और Instagram पर शेयर करें।
पोस्टर और रील बनाएँ →कीमत
मुफ़्त, चुनाव के दिन तक रोज़ 1 रील: जिसने इसी Gmail से पंचायत सारथी का "सारथी विजय" पैकेज लिया है (अपने-आप चालू), या Better Democracy का मास्टर कोर्स लिया है (पहले पेज पर कोर्स की टैक्स इनवॉइस भेजें, टीम जांचकर चालू करेगी)।
हर भुगतान की GST रसीद पहले पेज पर "मेरी रसीदें" में मिलती है।
एक बार शुरू करने के बाद 3 घंटे तक जितनी बार चाहें जानकारी, फोटो, गीत या संदेश बदलकर पोस्टर और रील दोबारा बनाएँ, कोई नया पैसा नहीं लगेगा। AI से फोटो HD करना और बैकग्राउंड बदलना भी इसी में शामिल है (एक रील पर 6 बार तक)।
कैसे बनाएँ
- Gmail से लॉगिन करें। पंचायत सारथी वाला खाता यहाँ भी चलता है। मुफ़्त रील बाकी न हो तो "₹25 देकर नई रील" दबाकर भुगतान करें।
- अपनी और प्रत्याशी की जानकारी भरें: नाम, पद, ग्राम पंचायत और पोस्टर पर छपने वाला मोबाइल नंबर।
- चुनाव चिन्ह और नारा चुनें, या अपना लिखें।
- प्रत्याशी की फोटो लगाएँ। चाहें तो "फोटो HD करें" या "बैकग्राउंड बदलें" (गाँव की चौपाल, पंचायत भवन, खेत, जनसभा) दबाएँ। चेहरा वही रहता है। पसंद न आए तो "मूल फोटो पर वापस जाएँ"।
- 6 पोस्टर देखें, पसंद का डिज़ाइन चुनें और शेयर या डाउनलोड करें। लंबा (स्टेटस/रील) और चौकोर (फेसबुक/इंस्टा पोस्ट) दोनों साइज़ हैं।
- रील बनाएँ: गीत का अंतरा सुनकर चुनें (या अपना MP3 लगाएँ), टीम और गाँव की 5 तक फोटो एक-एक लाइन के साथ जोड़ें, 5 तक मुख्य संदेश लिखें, फिर "रील बनाएं" दबाएँ। रील बनते समय पेज खुला रखें।
- रील शेयर करें और Facebook या Instagram पर Better Democracy को टैग करें।





रोज़ शेयर क्यों करें
गाँव का चुनाव पहचान और भरोसे से जीता जाता है। जब हर दिन आपका नया पोस्टर या रील WhatsApp स्टेटस और ग्रुप में दिखता है, तो हर घर तक आपका नाम, चेहरा और चुनाव चिन्ह पहुँचता है। लोग उसे आगे भेजते हैं, बात करते हैं, और मतदान के दिन आपका नाम याद रहता है। एक दिन का बड़ा प्रचार उतना असर नहीं करता जितना रोज़ का छोटा, सच्चा संदेश।
7 दिन का प्लान
| दिन | क्या शेयर करें |
|---|---|
| सोमवार | अपना परिचय: नाम, पद, चुनाव चिन्ह वाला पोस्टर |
| मंगलवार | गाँव की एक समस्या की फोटो और उसका आपका हल |
| बुधवार | अपनी टीम की फोटो वाली रील: "हम सब साथ हैं" |
| गुरुवार | आपका किया हुआ कोई काम, या किसी की मदद |
| शुक्रवार | महिलाओं, युवाओं या किसानों के लिए आपका संकल्प |
| शनिवार | जनसंपर्क की फोटो: किस वार्ड, किन घरों से मिले |
| रविवार | पूरे हफ़्ते की रील: सभी मुख्य संदेश एक साथ, और "अपना वोट ज़रूर डालें" |
सुबह 7-9 बजे और शाम 7-9 बजे स्टेटस सबसे ज़्यादा देखे जाते हैं। हर पोस्ट में चुनाव चिन्ह और मोबाइल नंबर रहे। अपने कार्यकर्ताओं से भी उसी दिन वही पोस्ट अपने स्टेटस पर लगाने को कहें।
BD को टैग करें, मुफ़्त सेवाएँ पाएँ
अपनी रील या पोस्टर Facebook या Instagram पर डालकर Better Democracy को टैग करें (Facebook: facebook.com/betterdemocracylko), और पोस्ट का लिंक रील वाले पेज पर "लिंक भेजें" से भेजें। चुने हुए प्रत्याशियों को BD की सेवाएँ मुफ़्त दी जाएँगी। चुनाव BD टीम करेगी। यह कोई लॉटरी या नकद इनाम नहीं है।
क्या संभव है, क्या नहीं
- 6 डिज़ाइन के पोस्टर, लंबे और चौकोर साइज़ में
- गीत, टीम/गाँव की फोटो और मुख्य संदेशों वाली रील
- 8 गीतों में से अंतरा चुनना, या अपना गीत लगाना
- AI से फोटो HD करना और बैकग्राउंड बदलना
- फोन से सीधे WhatsApp, Facebook, Instagram पर शेयर करना
- Facebook या Instagram पर अपने-आप पोस्ट करना: शेयर आपको खुद करना होगा
- Like, comment या view अपने-आप गिनना
- फ़िल्मी या किसी कंपनी के गाने देना: अपना गीत केवल वही लगाएँ जिसका आपको अधिकार हो
- बहुत पुराने फोन या ब्राउज़र में रील बनाना: Chrome में खोलें
- चेहरा बदलना या किसी और की फोटो लगाना: केवल प्रत्याशी की अपनी फोटो लगाएँ
पोस्टर छपवाते समय चुनाव नियमों के अनुसार प्रिंटर और प्रकाशक का नाम-पता व प्रतियों की संख्या छापना ज़रूरी है। प्रचार में आचार संहिता का पालन करें।
रिफ़ंड नीति
रील और पोस्टर आपकी दी गई जानकारी, फोटो, गीत और संदेश से, आपकी भागीदारी में तुरंत बनते हैं और उसी समय आपको मिल जाते हैं। इसलिए भुगतान के बाद पैसा वापस नहीं होता। केवल पैसा दो बार कट जाने पर, या पैसा कटने के बाद भी नई रील बनाने की सुविधा चालू न होने पर, जांच के बाद पूरा पैसा लौटाया जाता है।
मदद
कोई दिक्कत हो या पैसा कटने पर भी रील न खुले, तो WhatsApp करें: 78030 21508। भुगतान की GST रसीद आपके Gmail पर आती है।
